भादसोड़ा में बीज पर किया राम रसोड़ा का समापन


भादसोड़ा। रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुरू किया राम रसोड़ा भादवी बीज पर समापन किया। पीरुलाल खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि भादसोड़ा कस्बे के मीरा गंज पर स्थित खाकल देव मंदिर पर एक माह से पद यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन एवं आवास के लिए राम रसोड़ा चलाया जा रहा था जिस का समापन बीज के अवसर पर यज्ञ हवन के साथ किया गया। इस अवसर पर भादसोड़ा सरपंच शंभू लाल सुथार, वी पी सिंह शक्तावत, पंडित संजय आमेटा, भगवती लाल खटीक, पीरुलाल खटीक, गणेश लाल पुरबिया, लक्ष्मी लाल जाट, अशोक आचार्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ