सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार करते मरीज, सुबह 9.45 तक भी नही पहुँचे डॉक्टर

कपासन। तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह डॉक्टरों के अभाव में मरीजों की लंबी कतार देखी गई।
अस्पताल का रूटीन समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक का हैं लेकिन अस्पताल में सुबह 9 बजकर 50 तक भी कोई डॉक्टर नही पहुँचा। डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। बीमारी से परेशान मरीज डॉक्टरों का इंतजार में लम्बी कतार में लगे हुए हैं।
इधर सीएमएचओ ने बताया कि अस्पताल में रूटीन समय 9 से 3 बजे तक का हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ