भदेसर। उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नाहरगढ़ में गोवंश में लम्पी बीमारी की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग की टीम द्वारा 100 से अधिक गायों के टीकाकरण की शुरुआत की। टीकाकरण के दौरान पशु चिकित्सक जय देव चौधरी ने बताया कि लंपी एक वायरल बीमारी है जो गायों में ज्यादा फैलती है और गौशाला की साफ सफाई रखें व गौशाला में मशीन से फोगिंग कराई जाएं। संक्रमित पशुओं की मृत्यु होने पर उसे दफनाया जाए। इस अवसर पर कृष्ण गोशाला के सदस्य भेरुलाल, कुशल, जगदीश, सुनील, दिनेश, गोवर्धन ओर कैलाश रेगर आदि मोजूद थे। गो शाला के सदस्यों ने डाॅक्टर का आभार जताया।
0 टिप्पणियाँ