चाँद रात पर दीवाना शाह दरगाह में उमड़े जायरीन

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. कि दरगाह शरीफ पर इस्लामी माह के सफर का चाँद इतवार को नजर नही आने के कारण। 79वां तीन दिवसीय उर्स 6 सफर से 8 सफर 1444 हिजरी (4 सितम्बर से शुरू होकर 6 सितम्बर) मंगलवार को सुबह कुल की फातिहा के साथ सम्पन्न होगें। चन्द्र दर्शन पर जायरीन का सैलाब उमडा, मैला ग्राउण्ड मे दुकानों पर रिकार्ड खरीदारी।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार इस्लामी माह का दूसरा महिना सफर का चाँद इतवार को नज़र नही आया। 79वां उर्स 4 सितम्बर से शुरू होकर 6 सितम्बर को कुल की फातिहा के साथ सम्पन्न होगा। चन्द्र दर्शन के दिन प्रातः से ही मुख्य मज़ार पर हाजरी एवं चादर, फूल, अगरबत्ती, इत्र पेश करके मुल्क मे अमनो सुकून एवं अपने-अपने घरो मे खुशहाली, धन्धे मे बरकत, जिसको जिस चीज की हाजत है वो मालिक से बाबा हुजूर के वसीले से उसे हासिल हो की दुआ की। मैला ग्राउण्ड मे दुकानो से खरीदारों ने रिकार्ड कपडो की खरीदारी की। महफिले मीलाद व बारी-बारी से कव्वाल हज़रात अपने कलाम पेश करते रहे। मिन्नत के धागे बाँधने, बच्चो व बडो को भी मिन्नत पूरी होने पर फल, सुखे मेवे से कांटे पर उनके बराबर तोलते नजर आए। दरगाह के आगे-पीछे जायरीनो के वाहनो का जमावडा लगा रहा।
दरगाह वक्फ कमेटी सदस्य अब्दुल वहीद अंसारी के अनुसार उर्स मे अस्थाई मेला ग्राउण्ड मे दुकान आंवटन कि प्रक्रिया मंगलवार प्रातः 11 बजे से आरम्भ होगी। दुकानदार अपने आवेदन फार्म दरगाह कार्यालय से प्राप्त कर ले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ