चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा शक्ति केंद्र संयोजक कमल अग्रवाल के शक्ति केंद्र स्थित एक रेस्टोरेंट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती मनाई गई एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 93 अध्याय लाइव सुना गया। भाजपा नगर मीडिया प्रमुख मनोज पारीक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुये शहीद भगत सिंह की जयंती के मौके पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगतसिंह के नाम पर करने की घोषणा की। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय को भी जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मोदी ने पिछले दिनों भारत में आए चीतों के जिक्र से शुरुआत की और कहा कि माय गांव पर उनके नाम सुझाए जा सकते हैं। जलवायु परिवर्तन का जिक्र करते हुए उन्होंने देशवासियों से तटों को साफ रखने की अपील की। इससे पूर्व भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। मुख्य वक्ता डा. आई एम सेठिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक अनुभवी राजनेता माने जाते थें, जिन्होंने देश में एकात्मक मानववाद की विचारधारा को हमेशा तवज्जो दी। उनका कहना था समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए योजनाएं बननी चाहिए उनके इसी विचार से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सम्मान में उनकी जयंती को “अंत्योदय दिवस” के रूप में समर्पित किया था, तब से हर साल 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस मनाया जाता है। भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने कहा कि दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद काबरा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के साथ बिताये दिनो को याद करते हुए कहा कि मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे तीन दिन तक पण्डितजी के साथ कार्य करने का अवसर मिला अपनी पुरानी स्मृतियो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे गरीबों और दलितों के हक के लिए हमेशा आवाज उठाते थे। नगर के सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती मनाई गई, जिसमें सभी बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष करनल सिंह राठौड़, रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, अनिल सिसोदिया, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, ओम प्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, रतन पूर्बिया, नगर मंत्री एवं मन की बात कार्यक्रम नगर संयोजक कमल अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सेना, रेनू मिश्रा, सिंपल वैष्णव, नगर उपाध्यक्ष गोवर्धन जाट, गोपाल शर्मा, नगर मंत्री चुन्नीलाल माली, मोनू सलूजा, असमो जिलाध्यक्ष एमडी शेख, आईटी सह संयोजक कैलाश वैष्णव, राजकुमार कुमावत, दिलीप बेनीवाल, कैलाश पायक, विष्णु सेन, प्रदीप बोहरा आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ