मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले जिला प्रमुख धाकड़, समस्याओं के निराकरण की मांग

चित्तौड़गढ़। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने चित्तौड़गढ जिले में मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित क्षेत्र की समस्या के सहित जनहित के कई विषयों पर बातचीत की। जिला प्रमुख डॉ. सुरेश धाकड़ ने मुख्यमंत्री के समक्ष कई मुख्य मांगे रखी। जिनमें जवाहर नगर और गांधीनगर के बीच वन विभाग कर्मचारियों द्वारा आमजन को परेशान किया जा रहा है उसके बारे में बताया मुख्यमंत्री ने तुरन्त वन विभाग के अधिकारियों से बात की। 
जिला प्रमुख ने मध्यप्रदेश में मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा के साथ काटुंदा मोड़ से रावतभाटा नेशनल हाईवे की मांग की, खडामा (हाड़ा की मोरवन) से मध्यप्रदेश चौकड़ी तक रोड की मांग, देवपूरा से मध्यप्रदेश के बक्तूनी तक रोड़ की मांग, झिकरा से मध्यप्रदेश के डायली तक रोड़ की मांग की। इस दौरान साथ में मध्यप्रदेश गरोठ (भानपूरा) के विधायक देवीलाल धाकड़, भाजपा जावदा मण्डल प्रहलाद धाकड़, जिला परिषद सदस्य अमर सिंह हाड़ा, युवा मोर्चा मण्ड़ल अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़, जवाहर नगर सरपंच व ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजु बंजारा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश मीणा, राजू नाथ उपसरपंच थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ