चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने राज्य में गोवंश में फैल रही लम्पी बीमारी को लेकर विधानसभा में सदन में सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। विधायक आक्या ने कहा कि राज्य में लम्पी बीमारी से गायों की अकाल मौत हो रही हैं। वहीं इस बीमारी से कई गायें बुरी तरह से पीड़ित हैं। गायों की बीमारी के चलते किसान और ग्रामीण भी परेशान हैं। विधायक आक्या ने कहा कि अभी तक गायों को इस संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए सरकार ने कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए और न ही किसानों को मृत पशुओं का मुआवजा देने के लिए सर्वे कराया गया है। विधायक आक्या ने कहा कि गोवंश में फैल रही लम्पी बीमारी से किसानों को आर्थिक नुकसान तो उठाना ही पड़ रहा है साथ ही वे गायों को असमय काल कलवित होता देख मानसिक रूप से भी कष्ट उठा रहे हैं। विधायक आक्या ने पूछा कि उक्त रोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सरकार ने अब तक क्या उपाय किए हैं। विधायक ने यह भी सवाल पूछा कि सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए क्या योजना बनाई है। यही नहीं सरकार की ओर से पीड़ित किसानों को उक्त बीमारी से मृत पशुओं का मुआवजा कब तक दिया जाएगा।
चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि अभी तक राज्य के 32 जिलों में 1212231 गोवंश इस बीमारी से संक्रमित हुआ है। वहीं 54305 गायों की मौत इस बीमारी से हुई है। मुख्यमंत्री गहलोत ने बताया कि अभी हाल ही में उन्होंने राजस्थान सहित 14 राज्यों में फैली इस लम्पी बीमारी को प्राकृतिक आपदा घोषित करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। केंद्र सरकार द्वारा लम्पी बीमारी को प्राकृतिक आपदा घोषित करने के बाद पीड़ित किसानों को मृत पशुओं का मुआवजा देकर राहत दी जा सके। सदन में मुख्यमंत्री गहलोत ने बताया कि अभी तक प्रदेश में किसी भी मृत गोवंश का किसी भी तरह का मुआवजा किसानों को नहीं दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ