प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजयुमो करेगा रक्तदान, भाजयुमो जिला बैठक संपन्न

चित्तौड़गढ़। भाजयुमो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्त शिविर का आयोजन करेगा। भाजयुमो जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी के नेतृत्व में पखवाड़े में विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। जिसमें रक्तदान शिविर करके पखवाड़े की शुरूआत की जाएगी।
भाजयुमो की जिला बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, सेवा पखवाड़ा संयोजक सी पी नामधराणी, सह संयोजक किशन गुर्जर के आतिथ्य और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गाड़री की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। 
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने कहा कि भाजयुमो भाजपा का एक महत्वपूर्ण अंग है और युवा मोर्चा के माध्यम से युवा संगठनात्मक कार्य को सीखकर लम्बे समय तक जिम्मेदारी निर्वहन कर सकेगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा ने कहा कि सालभर सक्रिय रह कर युवा मोर्चा कार्यकर्ता को आमजन में पार्टी की विचारधारा बढाना चाहिए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव ने कहा कि पार्टी अनुशासन की सीख युवा मोर्चा से ही प्रारम्भ होती है और हमेशा उस कार्यकर्ता का सम्मान होता है जो संगठन के दायित्व का निर्वहन जिम्मेदारी से करता है। निष्क्रिय रह कर कोई भी पार्टी विचारधारा का विस्तार नही कर सकता है। सेवा पखवाड़ा संयोजक सी पी नामधराणी, सह संयोजक किशन गुर्जर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश गुर्जर ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री राधेश्याम कुमावत और आभार जिला महामंत्री सूर्य प्रताप सिंह गुढा प्रकट किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशीष सिकलीगर , देवकिशन जाट, अर्जुन सिंह निम्बाहेडा, रवि मेनारिया, जगदीश भांड, जिला मंत्री सुरेश पप्पू धाकड़, सोशल मीडिया जिला संयोजक कुलदीप चतुर्वेदी,बस्सी मंडल अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, चंदेरिया रविंद्र शर्मा, भादसोड़ा पवन तिवारी, कपासन ग्रामीण भंवर सिंह, घोसुंडा किशन जाट, आसावरा मंडल सुरेश मेनारिया ,नदवई मंडल घनश्याम जोशी, कनेरा मंडल आशीष वैष्णव, बड़ीसादड़ी मंडल गोपाल, गंगरार संतोष कुमार शर्मा, संयोजक रौनक चौधरी, राम लाल जाट, जितेंद्र सिंह निमडी खेडा, विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ