डूगला (ऋषभ जैन)। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के दो दिवसीय चित्तौड़गढ़ जिला शैक्षिक सम्मेलन खेरपुरा (पारसोली) बेगू में क्षेत्र के शिक्षक एवं संघ के उपशाखा अध्यक्ष वरदी सिंह रावत का सम्मान किया गया।
शैक्षिक सम्मेलन के समापन समारोह के अध्यक्ष अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम, मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष अरविंद व्यास, पर्यवेक्षक एवं मुख्य वक्ता प्रदेश महिला मंत्री जयमाला पानेरी, जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पुरोहित, जिला संगठन मंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत, जिला मंत्री प्रकाश चंद्र बक्शी, प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ सदस्य गोपाल लाल शर्मा, जिला सभा अध्यक्ष सैयद मुकर्रम अली, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बेगू विनोद कुमार रातडिया, जिला उपाध्यक्ष हमीर सिंह, उपशखा बेगूं अध्यक्ष भंवर सिंह आदि पदाधिकारियों ने राज्य स्तर पर शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक वरदी सिंह रावत अध्यक्ष उपशखा डूंगला का अभिनंदन किया गया।
0 टिप्पणियाँ