गर्भवती महिलाओं को रंगोली बनाकर पोषक तत्वों की दी जानकारी

चित्तौड़गढ़। प्रदेश में मातृ शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कम करने का प्रयास करते हुए कुंभानगर क्षेत्र में संचालित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक अनूठा नवाचार करते हुए गर्भवती महिलाओं को आवश्यक पोषक तत्वों का संदेश देने के उद्देश्य से रंगोली बनाकर उन्हें पोषक तत्वों की जानकारी दी। रंगोली के अलग-अलग हिस्सों में गर्भावस्था के दौरान आवश्यक वस्तुएं जैसे सब्जियां फ़ल अंकुरित अनाज रंगों की जगह सजाया गया। महिलाओं के लिए आवश्यक पोषक तत्व को बारीकी से जान सके इसके लिए यह नवाचार किया गया। बाजार में उपलब्ध वस्तुओं को जहां खरीद कर रंगोली में सजाया गया। वहीं घर में बनने वाली वस्तुएं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लाकर महिलाओं को आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी देने का अनुकरणीय प्रयास किया है। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता करुणा त्रिपाठी, रेखा चतुर्वेदी, संजना सोलंकी, अनीता चौहान, मंजू छिपा सहित कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ