भामस ने विश्वकर्मा पूजन कर निकाली शोभायात्रा


चित्तौड़गढ़। विश्वकर्मा जयंती पर भारतीय मजदूर संघ जिला चित्तौड़गढ़ ने सुभाष चैक पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर वाहन रैली को रवाना किया गया। वरिष्ठ भामस कार्यकर्ता द्वारकाप्रसाद मालीवाल ने हरी झण्डी दिखा कर रैली को रवाना किया। वाहन रैली सुभाष चैक से गोल प्याऊ, नेहरू बाजार, कलेक्ट्री चैराहा, कपासन चौराहा, रिको इण्डस्ट्रीयल एरिया होते हुए चन्देरिया स्थित विद्युत निगम काॅलोनी में महादेव मंदिर पर पहुँची।
शोभायात्रा में भामस के सैंकड़ों कार्यकर्ता भामस के झण्डे, बैनर के साथ जय घोष एवं नारे लगाते हुए सम्मिलित रहे।
 शोभायात्रा का नेतृत्व वरिष्ठ कार्यकर्ता जोगेन्द्र सिंह होड़ा ने किया। समापन के बाद आयोजित बैठक में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलित कर माला पहनाई गई। बैठक की अध्यक्षता आंगनवाड़ी जिलाध्यक्ष निर्मला कुमावत ने की। बैठक को मांगीलाल जोशी, नन्द किशोर पारीक, जोगेन्द्र सिंह होड़ा, जोतसिंह, कालु राम गर्ग, नारायण कुमावत, करूणेश बंसल, कमलेश तिवाड़ी, सीताराम जाट, कैलाश भराड़िया, लक्ष्मीकान्त सुखवाल, आशीक खान, भुवनेश सेन, सुरेन्द्र सिंह हाडा, सीता वैष्णव, शीला पुरोहित ने सम्बोधित किया। मुख्य वक्ता बलदेव मोड़ ने विश्वकर्मा के बारे में विस्तार से बताते हुए संगठन की रीतिनीति से अवगत कराया। अंत में धन्यवाद एवं आभार जिलाध्यक्ष प्रेमबाबु शर्मा ने व्यक्त किया। संचालन जिला मंत्री रतनलाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम के पश्चात् भोजन व्यवस्था की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ