पीएम के जन्मदिवस को मनाया जाएगा सेवा पखवाड़े के रूप में

चित्तौड़गढ़। भाजपा नगर मण्डल द्वारा यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यक्रम कर मनाया जाएगा।  नगर अध्यक्ष सागर सोनी की अध्यक्षता व सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक सीपी नामधरानी के आतिथ्य में बैठक आयोजित हुई। नगर मीडिया प्रमुख मनोज पारीक ने बताया कि भाजपा नगर मंडल के सभी मोर्चों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम तय कर गौशाला में गायों को चारा गुड़ व लंपी बीमारी की दवाइयां खिलाने का कार्य ,रक्तदान के कार्यक्रम में सहयोग ,कोरोना वायरस के टीकाकरण लगवाने के लिए प्रेरित करना, उनके आने-जाने में सहयोग करना, पौधारोपण का कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन के तहत बावड़ी या सार्वजनिक स्थल की साफ सफाई का कार्यक्रम, पंडित दीनदयाल की जयंती मनाने के कार्यक्रम, आत्मनिर्भर भारत के कार्यक्रम, एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश, प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण, प्रबुद्ध जन सम्मेलन, जिला स्तर पर प्रदर्शनी, गांधी जयंती, असहाय निर्धन लोगों को आवश्यक उपकरण, वितरण, गांधी जयंती मनाने के कार्यक्रम तय किए। संचालन कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने किया आभार सहसंयोजक लोकेश त्रिपाठी ने व्यक्त किया। बैठक में नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, विश्वनाथ टांक, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि सक्सेना, किसान मोर्चा अध्यक्ष दिलीप धाकड़, एससी मोर्चा अध्यक्ष सुनील रजक, एसटी मोर्चा अध्यक्ष राजेश मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इब्राहिम (गुड्डा भाई)उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ