दुर्गाष्टमी पर अम्बामाता के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की


निम्बाहेड़ा। नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान सोमवार को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठ अंबिका माता के दर्शन कर पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के साथ राज्य एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इस दौरान अंबिका माता सेवा समिति के अध्यक्ष चैन सिंह चौहान एवं मंदिर के अन्य सदस्यों ने जनप्रतिनियों को मंदिर निर्माण प्रगति की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर नगर मण्डल उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, ओबीसी जिला मोर्चा महामंत्री रोशन राठौड़, निमत्तलाल मेनारिया, प्रमोद वैष्णव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ