भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। आसावरा माता मंदिर के प्रांगण में अहिंसा प्रचार समिति आसावरा माता मैं जैन भोजन शाला स्थल में पर मानव सेवा समिति के सौजन्य से दोस्तों ने ऊनी कम्बलें लकवा पीड़ित श्रद्धालुओं में समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश लोढा के सानिध्य में वितरित की गई। समिति द्वारा पिछले 3 माह पूर्व भी लकवा पीड़ितों को उन्होने कंबलें वितरित की थी। समिति द्वारा यहां बरसों से लकवा पीड़ित लोगों को निशुल्क भोजन दोनो टाइम वितरित किया जा रहा है। समिति की भोजन शाला में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था तथा दोनों टाइम यहां श्वान एवं गायों को भी रोटियां खिलाई जाती हैं। साथ ही कबूतरों को करीब 25 किलो मक्की का दाना सुबह डाला जाता है।
कार्य स्थल पर समिति के संरक्षक फतेह लाल लोढा, लक्ष्मी लाल डागलिया, सम्पत लोढा, व्यवस्थापक शांति छाजेड़, समिति कोषाध्यक्ष प्रकाश भंसाली, मानव सेवा संस्था के सदस्य गण दीपक मुनोत, अरूण पटवा सहित कई गणमान्य महानुभाव की उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन समिति के प्रचार प्रसार मंत्री हीरालाल कोठारी गजपुर ने किया।
0 टिप्पणियाँ