सरकार के मुखिया और कांग्रेस पार्टी केवल कवर बदलने में माहिर-आक्या

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की जन आक्रोश यात्रा चित्तौड़गढ़ विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों से होकर चित्तौड़गढ़ नगर में पंहुची। सोमवार प्रातः सेंती स्थित श्री चमत्कारी सांवलिया सेठ मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना कर जनाक्रोश रथ यात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों हेतु रवाना हुई। यात्रा संयोजक मनोज पारीक ने बताया कि इस दौरान विधायक आक्या की संवेदनशीलता नजर आई जब यात्रा प्रारंभ होते ही एक दिव्यांग राजेंद्र उपाध्याय ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से अपने वाहन के पीछे बैठने का आग्रह किया जिसे स्वीकार कर आक्या ने यात्रा की शुरुआत की।
यात्रा के विधानसभा मीडिया संयोजक मनोज पारीक ने बताया कि विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को नकारा आज उसी कांग्रेस के नेता सत्ता के लालच में मन्दिरों में धोक दे रहे हैं। भाजपा पिछले कई वर्षों से लगातार राम मंदिर के निर्माण के लिए संघर्ष करती आ रही‌ है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अब राम मंदिर निर्माण का सपना सच होने जा रहा है।  मोदी जी की कार्यशैली, निर्णयन क्षमता से ऐसा महसूस होता है कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए एवं राम राज्य की स्थापना हेतु विशेष रूप से राष्ट्र सेवक के रूप में भेजा है।
कांग्रेस राज में हारे हुए नेता खुद को सीएम का सिपहसालार बताकर जनता का शोषण कर खुले आम लूट खसोट कर रहे हैं ।यह बात स्वयं कांग्रेस के लोग कह रहे हैं। चित्तौड़गढ़ शहर में लक्ष्मीनाथ मंदिर की जमीनों को हड़प लिया गया। पीएम मोदी ने आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज का खोलने की स्वीकृति दी थी इसी योजना के तहत चित्तौड़गढ़ में मेडिकल कॉलेज खुल रहा है और इसके लिए  साठ प्रतिशत राशि भी केंद्र की मोदी सरकार दे रही है।  और इसी प्रकार  2024 तक भारत के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का संकल्प भी पीएम मोदी ने लिया था उसी योजना के तहत शीघ्र ही चंबल नदी का पानी चित्तौड़गढ़ वासियों को मिलने वाला है। केंद्र की मोदी सरकार की इन योजनाओं को चित्तौड़गढ़ के हारे हुए कांग्रेस प्रत्याशी अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि बताने का झूठा ढिंढोरा पीट रहे हैं । लेकिन चित्तौड़ की जनता भली-भांति जानती हैं सच क्या है। विधायक आक्या ने जमीनों की नियम विरुद्ध खरीद-फरोख्त में कांग्रेस के विधानसभा चुनाव हारे हुए प्रत्याशी के लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ में आपकी जमीन कंही खाली पड़ी है तो वो सुरक्षित नहीं है। युआईटी में दलालों का राज चल रहा है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मुखिया और उनके मंत्रियों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की जनकल्याणकारी सरकार को कोसने के अलावा कोई कार्य नहीं किया है। अपनी जिम्मेदारियों से भागते हुए राज्य सरकार की नाकामियों को केंद्र के हिस्से में डालने का कुत्सित प्रयास किया है । पिछले चार सालो में जनता को गोलीकांड, अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं मिला।उन्होंने किसानों की सम्पूर्ण ऋण माफी, बेरोजगारी भत्ता, चिरंजीवी योजना, इंदिरा रसोई योजना इत्यादि को पूरी तरह से फेल बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के मुखिया और कांग्रेस पार्टी केवल और केवल कवर बदलने में माहिर हैं।
 आयुष्मान योजना को चिरंजीवी योजना, अन्नपूर्णा योजना को इंदिरा रसोई योजना का नाम देकर प्रदेश की जनता को ठगने का कार्य किया है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की गौरव पथ योजना को बंद कर प्रदेश का विकास ठप्प करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अशोक गहलोत केवल लम्बी फैंकने और बड़ी बड़ी बातें करने में माहिर हैं । भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने स्वागत उद्बबोधन देते हुए कहा कि इन चार सालो में कांग्रेस पार्टी ने जनता से लोक लुभावने वादे कर ठगी करते हुए वोट हासिल कर सत्ता प्राप्त की।आज प्रदेश का हर वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सरकार ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। संचालन नगर महामंत्री अनिल ईनाणी ने किया।
जन आक्रोश यात्रा को यात्रा की महिला मोर्चा जिला प्रभारी कोमल गहलोत, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, यात्रा के विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह राठौड़, सह संयोजक अनिल ईनाणी, जिला संयोजक सीपी नामधराणी, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, नगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर डा आई एम सेठिया, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, चंदेरिया मंडल अध्यक्ष रोहिताश जाट, घोसुंडा मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, नगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला आईटी संयोजक राजन माली, सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, ओबीसी जिला महामंत्री राजकुमार कुमावत, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एमडी शेख, प्रधान देवेंद्र कंवर, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सैना, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष इब्राहिम मंसूरी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, अनंत समदानी, नगर उपाध्यक्ष गोवर्धन जाट, अनिल भटनागर, नगर कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, चेतन गौड, सुदर्शन रामपुरिया, नगर मंत्री कमल अग्रवाल, चुन्नीलाल माली, मोनू सलूजा, व्यापार प्रकोष्ठ नगर संयोजक राकेश सोनया, नवीन पटवारी, पार्षद रामचंद्र गुर्जर, छोटू माली, अविनाश शर्मा, मुन्ना गुर्जर, शांतिलाल जाट, हरीश ईनाणी, रमा शर्मा, रेशमा कहार, रेखा मुन्दड़ा, बालकिशन भोई, सांवत सिंह, नीरज सुखवाल  आदि उपस्तिथ थे। 
इस दौरान पावटा चौक एवं गोलप्याऊ चौराहे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फुंककर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ