आकोलागढ़ के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सोलंकी का हार्ट अटैक से निधन

भदेसर, (शैलेन्द्र जैन)। पंचायत समिति भदेसर क्षेत्र के आकोलागढ़ ग्राम पंचायत निवासी शैतान सिंह सोलंकी पुत्र हनुमंत सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शैतान सिंह सोलंकी मिलनसार व्यक्ति के धनी थे एवं पूर्व में पंचायत सरपंच प्रतिनिधि रह चुके हैं। इनके पिता हनुमंत सिंह भदेसर पंचायत समिति के उप प्रधान रहे थे। साथ ही अकोलागढ़ ग्राम पंचायत के अनेक वर्षों तक सरपंच रहे। शैतान सिंह को प्रातः हार्ड अटैक की शिकायत हुई थी। तत्पश्चात उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था तथा वहां इनका निधन हो गया। उनके निधन के समाचार प्राप्त होते ही परिवार जन मित्रगण के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
शैतान सिंह आकोलागढ़ पंचायत मुख्यालय पर ही राशन की दुकान पर संचालित करते थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ