डूंगला (ऋषभ जैन)। मेवाड़ सिंहनी यश कुंवर महाराज की सूशिष्या तप चंद्रिका मणि प्रभा महाराज, मधुर व्याख्यानी सुमन प्रभा महाराज, तरुण तपस्विनी रुचिका श्री महाराज आदि ठाणा तीन का मंगल प्रवेश मंगलवार को सुबह हुआ।
जैन श्रावक संघ के मंत्री कनक मल दक ने बताया कि पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव पोष दशमी पर तेला तप आगामी शनिवार से मनाया जाएगा। इसके तहत 20 दिसंबर को सामूहिक पारणे का आयोजन साध्वी मण्डल के सानिध्य में होगा। साध्वी मंडल ने मंगलवार प्रातः देवली मार्ग से कस्बे में प्रवेश किया। यहां से साध्वी मंडल सदर बाजार होते हुए जैन दिवाकर प्रवचन हॉल पहुंचे। तेला तप एवं पारणा महोत्सव के लाभार्थी कमलाबाई पत्नी स्व. ऐरिलाल जारोली परिवार है। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ