डूंगला(माय सर्कल@ऋषभ जैन)। नेहरु युवा केंद्र चित्तौड़गढ़ की राष्ट्रीय स्वयं सेविका श्वेता सामर के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी छात्रावास में नेशन मैथमेटिक्स डे मनाया गया।
इस दौरान बताया गया की श्रीनिवास रामानुजन् इयंगर एक महान भारतीय गणितज्ञ थे। इन्हें आधुनिक काल के महानतम् गणित विचारकों में गिना जाता है। इन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला फिर भी इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में गहन योगदान दिए। संख्या 1729 को रामानुजन संख्या या हार्डी-रामानुजन संख्या कहा जाता है धनात्मक संख्याए है जिनके दो संख्याओं के घनों के यग्मो के योग के बराबर लिखा जा सकता है। इस प्रकार का गुण रखने वाली बहुत ही कम अन्य संख्याएं हैं। रामानुजन् एक प्रकार से संख्याओं के जादूगर थे। संख्याओं के साथ उनका गहरा संबंध था। साथ ही रंगोली, पोस्टर, एवं गणितीय अंक की प्रतियोगिता कराई गई। मदर टेरेसा महिला मंडल सदस्या प्रतीक्षा जैन, वार्डन लक्ष्मी भी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ