कपासन। थाना क्षेत्र की एक विवाहिता से चाकू की नोक पर दुष्कर्म करके अश्लील फोटो और वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। एएसआई सीता राम ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक 32 वर्षीय महिला ने चाकू की नोक पर अश्लील फोटो क्लिक करने और ब्लैकमेल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले में उमण्ड निवासी प्रकाश चन्द्र माली पिता चुन्नी लाल माली 23 वर्ष को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी पहले तो विवाहिता से जान पहचान बढ़ाकर उसको मुंह बोली बहन बनाया। महिला का पति बाहर ड्राइवरी का कार्य करता हैं। वह घर कभी कभार आता हैं। इसका फायदा उठा कर आरोपी प्रकाश चन्द्र माली ने मौका पाकर महिला के घर में घुस गया और चाकू की नोक पर अश्लील फोटो क्लिक किए। फोटो को ब्लैकमेल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने महिला को ब्लैक मेल करने की धमकी देकर जेवरात भी ले लिए। महिला ने अपने पति से शिकायत करने की बात की तो आरोपी प्रकाश माली ने उसके पति को भी जान से मार देने की धमकी दी। आरोपी से परेशान होकर उसने पूरी बात अपने पति को बताई और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने उमण्ड निवासी आरोपी प्रकाश माली को गिरफ्तार कर लिया हैं।
0 टिप्पणियाँ