जीव दयाणम सप्ताह : गायों को खिलाई लापसी


भदेसर, (शेलेन्द्र जैन)। आचार्य श्री रामेश के निर्देशन में चल रहे महत्तम महोत्सव के तहत समता युवा संघ के निर्देशानुसार भदेसर समता युवा संघ के द्वारा जीव दयाणम सप्ताह मनाया गया। समता युवा संघ अध्यक्ष अक्षय दशोरिया एवं उपाध्यक्ष नवीन चपलोत ने बताया कि समता युवा संघ के सदस्यों के सहयोग से प्राप्त राशि से गौ सेवा के तहत लापसी बनाई गई एवं कस्बे में विचरण कर रही। गौ माता को लापसी खिलाई। इस दौरान श्री संघ अध्यक्ष सागरमल कछारा, उपाध्यक्ष अशोक मोदी, समता युवा संघ के मंत्री अनिल मोदी, कोषाध्यक्ष हरीश नाहर, महत्तम महोत्सव प्रमुख विजय सरूपरिया, श्रीसंघ मंत्री अभय मोदी, कवीश दशोरिया, राकेश दशोरिया, ललित मोदी, राजेश दशोरिया, सुरेश सरूपरिया, शैलेंद्र जैन, आशीष खटोड़, नीलेश चपलोत, मोक्ष नाहर, गौरव नाहर, कोमल चंद जैन, पूरणमल दशोरिया, युवराज जैन सहित समता युवा संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ