कपासन। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की ओर से चलाए जा रहे जन आक्रोश मिस कॉल अभियान का समापन बुधवार को किया गया। भाजपा मंडल महामंत्री सोहन खटीक के अनुसार विगत 3 दिन से चल रहे मिसकॉल अभियान को मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया की अगुवाई में महामंत्री अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय, ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, उपाध्यक्ष गोपाल पुरबिया, संचालक मंडल के सदस्य रमेश खटीक आदि ने अपने अपने मोबाइल से प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी फोन नंबर 81 40 200 200 पर उपस्थित जनों से मिस कॉल करवाया। वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद मोहनलाल सोमानी, आत्मनिर्भर भारत अभियान के संयोजक भागीरथ चंदेल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सदस्य सुरेश सोमानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बारेगामा, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभू लाल बागड़ा, पार्षद मुकेश पलोड, शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश सोनी, बूथ अध्यक्ष हसमुख टेलर, संजय चोटिया, आशीष नंदवाना,दिलीप योगी, राजकुमार रेगर, प्रेम प्रकाश नंदवाना, नारायण सुथार, संजय सोमानी, मुकेश सिरोया, पार्षद अकील साह आदि कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी दिनों में सक्रांति मिलन समारोह बनाने का निश्चय किया। इस समारोह के संयोजक अशोक विजयवर्गीय एवं सह संयोजक मंडल महामंत्री सोहन खटीक को बनाया गया।
0 टिप्पणियाँ