प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। नगर में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन दशहरा मैदान से प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों से निकला। स्थानीय गांधी चौराहे पर पथ संचलन का स्वागत हिन्दू जागरण मंच द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया। हिन्दू जागरण मंच के घनश्याम बारोलिया ने बताया कि राष्ट्र सेवा जनसेवा के लिए हर समय समर्पित भाव से काम करने वाली राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन नगर के दशहरा मैदान से निकला पथ संचलन का मार्ग में जगह जगह स्वागत हुआ।
इसी क्रम में हिन्दू जागरण मंच के द्वारा स्थानीय गांधी चौराहे पर राष्ट सेविका समिति के पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर राष्ट प्रेम से ओत प्रोत नारो से सवागत किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ