चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 28 दिसम्बर को जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिले की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में पार्टी का 139वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा एवं विचार गोष्टी कर पार्टी झंडा फहराया जाएगा।
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता हर्षवर्धन सिंह गाडन ने बताया कि कल दिनांक 28 दिसंबर को स्टेशन रोड स्थित राजीव गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 12:15 पर झंडा रोहण कर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले में निवासरथ सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण -सदस्यगण, पूर्व विधायकगण- विधानसभा चुनाव के पार्टी के प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी, नगर निकाय के अध्यक्ष एवं पार्षदगण, पंचायतराज के सभी जनप्रतिनिधिगण, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभागों के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी, जिले के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथियों को आमंत्रित किया गया है।
0 टिप्पणियाँ