सेवा केंद्र पर ब्रह्मा बाबा की मनाई जयंती

चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा बाबा की जयंती मनाई गई। आशा दीदी ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर 15 दिसंबर ऐसे महापुरुष की प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 148वीं जयंती मनाई गई। सेवा केंद्र की राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि 15 दिसंबर 1876 के दिन इस सृष्टि पर दादा लेखराज का जन्म हुआ जिनको परमपिता परमात्मा ने अपना माध्यम बनाया था। महान विभूति प्रजापिता ब्रह्मा बाबा जिनके माध्यम से परमपिता परमात्मा शिव ने सृष्टि परिवर्तन का महान कर्तव्य साकार किया और प्रजापिता ब्रह्मा के द्वारा सत्य ज्ञान और सर्व शास्त्रों का सार ज्ञान गंगा के रूप में बहाया। उन्होंने परमात्मा शिव का माध्यम स्वयं भागीरथ बनकर ज्ञान गंगा को बहाया और लाखों आत्माओं को मनुष्य से देवत्व की ओर अग्रसर किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ