श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जन सैलाब


बेगूं (महेन्द्र धाकड़)। अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर लोग अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम को भव्य रूप देने में लगे हुए हैं,ऐसे में एक दिन पूर्व बेगूं नगर में भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस में भक्तो का जन सैलाब उमड़ पड़ा, शोभायात्रा में जहां राम दरबार सजाया गया, वहीं पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस अवसर पर अखाड़े करतब दिखाते हुए चल रहे थे, लोगों ने करतब देख दांतो तले उंगलियां दबा लीं। भव्य शोभायात्रा में भगवान श्रीराम दरबार, हनुमानजी और अन्य झांकियां शामिल रहीं थी।
इस दौरान ढोल नगाड़ों और डीजे की धुन पर शोभायात्रा में शामिल युवा, महिलाएं झूमते हुए दिखाई दिए।  शोभा यात्रा में शामिल लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए ओर भगवान श्री राम की जय घोष के नारे लगाते हुए भी दिखाई दिए।
रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। पूरा नगर भगवामय हो गया और भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे थे।
नगर में शोभायात्रा को लेकर चेची रोड, पुराना बस स्टैंड लाल बाई फूल बाई चौक, सदर बाजार,केसरिया चौक, खुरा बाजार सही शोभायात्रा मार्ग पर भगवा स्वागत द्वार लगाए गए। इस मौके पर खूबसूरत लाइटों से सजाया गया था लोगों ने इस शोभायात्रा के स्वागत के लिए अपने प्रतिष्ठान व जगह जगह पर भगवा झंडे लगाए गए हैं। शोभायात्रा में शामिल लोगों का विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा नगर के अलग-अलग स्थान पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ