रावतभाटा। राम टेकरी स्थित हनुमान मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें भाजपा नगर मंडल रावतभाटा के नवनियुक्त पदाधिकारी युवा मोर्चा महिला मोर्चा एससी मोर्चा व भाजपा के अन्य सभी मोर्चा के पदाधिकारीयों सहित विकसित भारत संकल्प यात्रा के सभी संयोजक एवं सहसंयोजकों पूर्व पदाधिकारीयों, जनप्रतिनिधियों का गौ रक्षा कमांडो फोर्स के जिला अध्यक्ष प्रहलाद जाट ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को हमेशा एकजुट रहने एवं आगामी लोकसभा चुनाव में मिलकर कार्य करने का निवेदन किया। बैठक का संचालन भाजपा महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने किया। भारतीय जनता पार्टी परिवार के कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी व भाजपा नगर मंडल कार्यकारणी,युवा मोर्चा, महिला मोर्चा,एस सी मोर्चा, एस टी मोर्चा, ओ. बी. सी मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा, सभी पार्षदगण, शक्तिकेन्द्र प्रभारी,बूथ अध्यक्ष,पन्ना प्रमुख एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ