मजदूर यूनियन ने निकाली रैली, श्रम विभाग में दिया ज्ञापन


चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ सीमेन्ट वर्क्स एम्पलाइज एकता युनियन चन्देरिया के बेनर तले श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर चंदेरिया से श्रम विभाग तक जुलूस निकाल कर सभा का आयोजन किया गया एवं राजस्थान सरकार के नाम अपनी समस्याओं का 12 सूत्रीय मांग पत्र श्रम आयुक्त को सौंपा गया।
सभा को संबोधित करते हुए कालूराम सुथार ने बताया कि भारत में किसी भी उद्योग में ऐसा नही होता है जो चन्देरिया सीमेन्ट प्रबन्धक एंव ठेकेदार कर रहे है। मॉडल स्टेन्डिग आर्डर में भी ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि श्रमिक को नियुक्ति पत्र दिया जाता है। उसमें 6 माह या 9 माह काम पर लिया जायेगा उसके बाद कार्य पर लेना बन्द कर देते है जबकी अस्थाई बदली फेक्ट्री में हमेशा काम पर जाती है। रिक्त स्थान पर उन्हें काम दिया जाता है। चन्देरिया सीमेन्ट में बरसो से मजदूर काम कर रहे साल मे एक बार कार्य पर लेकर निकालने पर मजदुर की ईएसआई या भविष्य निधी की राशि लगातार जमा नही होती। श्रमिको के भविष्य निधी खाते में जन्म दिनांक अलग-अलग दर्ज कर मजदूरो के साथ कुठाराद्यात किया जा रहा है। जब से भविष्य निधी खाते नये खोले गये तब से मजदूर प्रार्थना-पत्र दे-दे कर थक चुके है और प्रबन्धन झुठा अश्वासन देते रहते है। मांगपत्र में समस्याओं पर उचित कार्यवाही की मांग की अन्यथा 15 दिन बाद मजदूरों के हड़ताल की घोषणा होगी। सभा को जिला महासचिव आरके सिंह, शिवदान सिंह आदि श्रमिक नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ