आरीफ कांग्रेस अल्पसंख्यक आईटी सेल जिला कोर्डिनेटर और इम्तियाज व अशफाक खान बने सह कोर्डिनेटर

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी व आईटी सेल के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर नजर अहमद फरीदी की सहमति, प्रदेश समन्वयक सैफ लोदी की अनुशंषा पर प्रदेश संयोजक अकरम अली ने अल्पसंख्यक विभाग के आईटी सेल के चित्तौड़गढ़ जिला समन्वयक (कोर्डिनेटर) पद पर एडवोकेट आरीफ अली, जिला सह समन्वयक (जॉइंट कोर्डिनेटर) पद पर इम्तियाज हुसैन लौहार, अशफाक खान को मनोनीत किया।
इस नियुक्ति पर सभी अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नेता पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत का निवास पहुँच कर माला पहना कर उनका आशीर्वाद लिया एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोहम्मद रफीक छीपा, सिराज खान, जमील अहमद, जाकीर खान, अमजद लाला, नवाब खान, सिद्दीक हुसैन, आजाद नीलगर, एडवोकेट शाहरूख खान, इरफान खान व हैदर अली, सिब्तेन हैदर, आसीफ छीपा, जहीर अब्बास, मोहम्मद अमजद अशरफी, इश्तिकार छीपा, आजाद नीलगर, रफीक लौहार, अल्ताफ लौहार, आजम अली, अबरार हुसैन, फरदीन खान, मोहम्मद हसन बरकाती, मोहम्मद आलम, जुनैद, साबिर लौहार, खलील, आरीफ हुसैन, नासीर, उमर, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद आलम, शरीफ हुसैन, अहमद खान, बबन, शाहरूख खान, नदीम मेव, रजा अहमद, अहसान अली सहित कईं अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ