महायोगी गुरुगोरखनाथ प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया, प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

चित्तौड़गढ़। मेवाड मालवा नाथ योगी समाज विकास संगठन के तत्वाधान में एमपी के मंदसौर जिले के नारायणगढ़ नगर में नारायणगढ़ मंडल द्वारा महायोगी गुरू गौरक्षनाथ के प्राकट्य दिवस बडे धुमधाम से मनाया गया। आयोजन में संगठन के पदाधिकारियों के साथ मेवाड़ व मालवा क्षैत्र के हजारों की संख्या में नाथ समाज के सदस्यों के साथ साधु संतों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
 आयोजन की पूर्व संध्या पर भजन कीर्तन किया गया एवं परम पूज्य प्रकाश नाथ शास्त्री ब्यावर द्वारा सप्रेम भेंट की गयी। गौरक्ष नाथ की अलोकिक प्रतिमा का प्रेमनाथ भाटी ने समस्त समाजजनों की उपस्थिती में पंडितों व साधु संतों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा नगर स्थित मंडी प्रांगण के बालाजी मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा कि गयी। इसके पश्चात हवन कर गौरक्ष नाथ की महाआरती पश्चात नगर में समाजजनों व मातृशक्ति ने कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गयी। जहां नगर में विभिन्न सामाजिक, राज नैतिक संगठनों व नागरिकों ने पुष्प वर्षा एवं जलपान कराकर स्वागत किया गया। कलश यात्रा के पश्चात अतिथियों व दर्शनधारी संतो में मुख्य संत मंहत लाल नाथ, शिवनाथ, पूरण नाथ, त्रिलोक नाथ, विष्णु नाथ, बाबु नाथ के साथ मध्यप्रदेश सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवडा व राजस्थान सरकार के पूर्व स्वायत शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, मंदसौर जिला प्रधान प्रिंयका गोस्वामी,मंडल अध्यक्ष राजु राणा व नारायणगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र जाट, छोटीसादडी के पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, मंडल अध्यक्ष रमेश गोपावत, कैलाश गुर्जर का माल्यार्पण,उपरना व गौरक्ष नाथ का चित्र भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात मध्यप्रदेश सरकार में वित्तमंत्री जगदीश देवडा ने अपने उद्बोधन में कहा की नाथ योगी समाज भारतीय समाज का मजबूत स्तम्भ है। 
श्रीचंद कृपलानी ने अपने भी अपने उद्बोधन में कहा कि मैंने नाथ सम्प्रदाय के साथ कई जगह रहने और कार्य करने का मौका मिला। जहां मैंने मुख्य रूप से एक बात नोटिस की है कि इस सम्प्रदाय के लोगों में सेवाभाव रग रग में बसा हुआ है। मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र जाट ने कहा की नाथ सम्प्रदाय भारत ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में फैला हुआ है। इस सम्प्रदाय के साधु संत शिक्षा व योग के माध्यम से जन सेवा कार्य करते हैं। प्रियंका गोस्वामी ने नाथ समाज व गोस्वामी समाज को एक बताया व महिला को शिक्षित करने पर आवाह्न किया व विश्वास दिलाया की शासन की जितनी भी योजनाएं हैं उस पर समाज को फायदा देने का आश्वासन दिया। महंत लाल नाथ ने समाज के सामने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की नाथ सम्प्रदाय एक ऐसा सम्प्रदाय है जिसमें किसी भी समाज का इंसान इसकी दिक्षा लेकर जन सेवा कार्य कर सकता है।
उद्बोधन के पश्चात संगठन की और से जिन समाज जनों ने निस्वार्थ भावना से कोराना महामारी के दौरान जो जन सेवा का कार्य किया उनको प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त आयोजन का संचालन जगदीश नाथ व धन्यवाद व संगठन के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण नाथ ने समस्त आयोजक मंडल व समस्त सन्तों व अतिथियों का आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ