मरमी माता में तेली समाज द्वारा निर्मित दरवाजा और सराय का किया लोकार्पण


पहुंना (आजाद मंसूरी)। राशमी उपखंड क्षेत्र के मरमी माता में समस्त घाणीवाल तेली समाज चारो चोखला द्वारा निर्मित दरवाजा एवं सराय का रविवार को लोकार्पण किया गया। युवा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण तेली ऊंचा ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात हवन यज्ञ कर सराय एवं दरवाजे का लोकार्पण किया गया। दोपहर में दरवाजे की छतरी पर कलश चढाया गया।
 इस इस दौरान लालाराम पंचोली के मुख्य आतिथ्य, गंगाराम की अध्यक्षता, गणेश साहू एवं देवराज तेली के विशिष्ट अतिथि में आयोजित बैठक में सामाजिक कुरीतिया मिटाने एवं शिक्षा पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नकुल सिंह भाटी, प्रधान दिनेश बुनकर, डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट, पूर्व प्रधान भैरू लाल पारीक, रतन लाल अहीर, शंकर लाल अहीर मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ने भी शिरकत की। समाजजनों द्वारा अतिथियों का मेवाड़ी परम्परा से स्वागत किया गया। इस दौरान अजय बनवार, बाबूलाल तेली कोटड़ी,देवी लाल तेली, भँवर लाल तेली, जगन्नाथ तेली, रतन लाल तेली सहित समाज जन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ