चित्तौड़गढ़। भदेसर ब्लॉक की नाहरगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइंस वर्ग का परीक्षा परिणाम भौतिक विज्ञान व अंग्रेजी विषय के व्याख्याता के पद रिक्त होने के बावजूद विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परिणाम शत प्रतिशत रहा। लगभग चार वर्ष से रिक्त चल रहे भौतिक विज्ञान विषय का अध्यापन कार्य लैब असिस्टेंट हरिशंकर मीणा व हर्षवर्धनसिंह के द्वारा करवाया गया, जिससे फिजिक्स का परिणाम 100% प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों की सफलता में प्राध्यापक सुनील कुमार जांगिड़ व रविंद्र कुमार का सराहनीय योगदान रहा। शत-प्रतिशत परिणाम से ग्रामीणों व विद्यार्थियों  में जश्न का माहौल है। प्रधानाचार्य भगवान लाल रेगर ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता के लिए शिक्षकों का आभार जताया। छात्रों के शानदार प्रदर्शन के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।