चित्तौड़गढ़। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति जैन ने बताया कि गत माह 26 मई को प्रार्थी पिकेश कुमार पिता सुजानमल जैन उम्र 25 साल निवासी आदर्श कोलोनी निम्बाहेडा कि गाडी आर. जे. 09 ई. एस 8374 हीरो डीलक्स लाल कलर घर
के बाहर कालेज रोड आदर्श कोलोनी निम्बाहेडा खडी थी जिसे रात्रि 7.50 से 8.30 बजे के बीच 25 मई को अज्ञात बदमाश आये और चुरा कर ले गये। इसी तरह प्रार्थी सुरेश पिता किशन लाल लड्ढा जाति माहेश्वरी निवासी आर के कोलोनी निम्बाहेडा ने इस आशय की रिपोर्ट पेश की मेरी मोटर साईकिल स्पेलण्डर प्लस आर जे 09 ए एस 1829 मेरे घर के बाहर से कोई अज्ञात बदमाशान ने मेरी मोटर साईकिल चुरा ले गया है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 289/2022 व प्रकरण संख्या 309/2022 धारा 379 भादस में
दर्ज कर अनुसंधान सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक व हेडकानि तेजसिह न. 662 के जिम्मे किया गया। प्रकरण की गम्भीरता एवं आये दिन हो रही मोटर साईकिल चोरी की रोकथान हेतु कैलाश सिंह सांदु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला चित्तौड़गढ़ के निर्देशन व आशीष कुमार चौधरी वृताधिकरी वृत निम्बाहेड़ा व कैलाश चन्द सोनी थानाधिकारी थाना कोतवाली निम्बाहेडा के निकटतम सुपरविजन में सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम कानि अमित, ज्ञानप्रकाश,
दिनेश सिहाग का गठन किया जाकर मामले हाजा में माल मशरूका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर गठित टीम द्वारा आसुचना सकंलन कर मौतबिर मामुर किये जाकर पतेरसी की गई। शनिवार को अनुसंधान अधिकारी सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक व तेजसिह हेडकानि को जरिये मुखबिर सुचना मिली की कि दो सदिग्ध व्यक्ति कस्बे में गुम रहे है। इस पर टीम द्वारा अथक प्रयास कर दोनो व्यक्तियो को डिटेन कर दोनो व्यक्तियों का नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम पुरण पिता भंवर लाल भील उम्र 25 साल निवासी गोठलाई थाना जावद एमपी एवं दूसरे ने अपना नाम सतु उर्फ सत्यनारायण पिता पृथ्वीराज जाति नायक उम्र 30 साल निवासी चिकारडा थाना मण्डफिया होना बताया। जिन्होंने पुछताछ पर मोटर साईकिल चोरी करना कबुल किया। जिस पर हर दोनो अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण की निशादेही से मोटर साईकिले जब्त की गई। बाद अनुसधान हर दोनो अभियुक्तगण को न्यायालय में पेश किया जहा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। पुलिस टीम में सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक, हेडकानि तेजसिह कानि. अमित कुमार, दिनेश सिहाग, ज्ञानप्रकाश, हेमन्त राजेश आदि शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ