खेत में पिलाई करते समय युवक को करंट लगने से मौत

डूंगला, (विमल नलवाया)। क्षेत्र के देवली ग्राम में रविवार को करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार देवली निवासी राजमल पिता नक्षत्र मल कुलमी उम्र 30 वर्ष रविवार को प्रातः करीब 10:45 बजे अपने खेत पर कपास में पिलाई के लिए मोटर चालू करने गया था कि अचानक वहां करंट लगने से घायल हो गया। बाद में परिवार जन यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए तो चिकित्सक ने मृत बताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा। बाद में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि राजमल के पिता की भी करीब चार वर्ष पूर्व दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी एवं राजमल वर्तमान में डूंगला कस्बे के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में गार्ड के पद पर काम करता था। इसके एक, तीन व पांच वर्ष की तीन मासूम पुत्रियां हैं जबकि पुत्र नहीं है। मृतक के भाई भुरा लाल ने पुलिस में रिपोर्ट दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ