सीएम योगी के जन्मदिन पर मंदिर में किया अभिषेक


चित्तौड़गढ़, (सलमान)। वार्ड नं. 18 मीठाराम जी का खेडा प्रतापनगर पी.एण्ड टी. कॉलोनी के पास स्थित गर्बेश्वरी माताजी एवं श्री शैलेमल्लिकार्जुनम् महादेव मन्दिर में पूजा-अर्चना, अभिषेक कर महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
संयोजक महेश मेहता ने बताया कि उत्तरप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के 51वें जन्म दिवस पर उजाला ग्रूप एवं पंडित सत्यनारायण शर्मा द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर पं0हेमन्त आमेटा, कमलाशंकर त्रिपाठी, सुभाष शर्मा, उदित मेनारिया, अनिल दशोरा, सुमन्त भट्ट, बहादुरसिंह पंवार, विक्रमसिंह भाटी, श्यामलाल सेन, मुकेश बैरवा, भैरूलाल रेगर, जयेश जति, सुगनदेवी मेहता, गीतादेवी आमेटा, राजेश्वरी शर्मा, आशा कुंवर पंवार, ममता मेनारिया, मन्जू जैन, मिनाक्षी माहेश्वरी की उपस्थिति में उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वाथ्य व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ