चित्तौड़गढ़। वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप के 483वें जन्मोत्सव पर स्वराज 75 आयोजन समिति द्वारा किये जा रहे रक्तदान एवं कपासन के विधायक अर्जुन लाल जीनगर के राजस्थान विधानसभा में याचिका समिति के चेयरमैन बनने के 2 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में भाजपा युवा कार्यकर्ता बाबूलाल रेगर द्वारा पुस्तकें वितरित कर हर्ष जताया गया। समिति द्वारा आयोजित रक्तदान के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता बाबुलाल रेगर ने पहुंचकर ब्लडबैंक के प्रभारी डॉ. अनिल सैनी और समस्त नर्सिंग ब्लड बैंक के स्टाफ को कार्यक्रम के संयोजक भूपेंद्र आचार्य, ग्रामीण मंडल संयोजक मुकेश नाहटा, मोनू सोनी आदि की उपस्थिति में उपरना ओढ़ाकर उपहार स्वरूप युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद की पुस्तकें भेंट कर सभी का अभिनंदन किया और कार्यक्रम के ऐतिहासिक आयोजन की बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ