महेश नवमी महोत्सव 2022 के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन

चित्तौड़गढ़, (सलमान)। महेश नवमी महोत्सव 2022 के अवसर पर आयोजित महेश सप्ताह कार्यक्रम में शनिवार को सांय सेतु मार्ग स्थित गणगौर गार्डन में विशाल संगीतमय भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक अनिल ईनानी ने बताया की महेश नवमी महोत्सव समिति के तत्वाधान एवं गिरिराज मित्र मंडल परिवार चित्तौड़गढ़ के सानिध्य में भव्य भजन संध्या राधा कृष्ण पधरावनी का आयोजन हुआ  भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। 
एलेन कोचिंग कोटा के निदेशक गोविंद महेश्वरी ने अपनी मधुर वाणी से भजनों की सरिता का रसपान कराकर भक्तजनो को नचाया। सर्वप्रथम भगवान गणेश की स्तुति की गई एवं भोलेनाथ, जरी की पगड़ी, सांवरियो है सेठ, मोहन आओ तो सही, राधा नाम संकीर्तन, सहित कई भजनों से भक्तजनों को भाव विभोर कर दिया। पुष्पवर्षा भी की गई। माहेश्वरी का अनिल ईनानी, मधुप रांदड़, नरेंद्र डाड ने स्मृति चिन्ह, अर्जुन समदानी का दिनेश काबरा, प्रदीप काबरा, सुनील गदिया एवं वाद्य यंत्र पर संगत करने वाले बृजेश दाधीच, कुलदीप शर्मा, शुभम आदि का धर्मेंद्र सोमानी, राधे श्याम मंडोवरा, राकेश मंत्री, भरत माहेश्वरी, कृष्णा समदानी मुकेश आगाल, पुष्कर मालू ने शाल एवं ऊपरना ओढाकर कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। संचालन भरत कुमार लड्ढा ने किया। रविवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद के सहयोग से सभी आयु वर्ग के माहेश्वरी समाज बंधुओ द्धारा गणगौर गार्डन से शहर के मुख्य मार्गो से होते हुये पर्यावरण बचाओ साइकिल रैली निकाली गई। माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन सांवलियाजी मुख्य चिकित्सालय में हुआ। प्रभारी शांतिलाल भराडिया एवं नरोत्तम हेड़ा ने बताया की रक्तदान शिविर में सी पी नामधरानी, प्रदीप लड्ढा, शैलेंद्र झंवर, राजेंद्र गगरानी, राकेश जेतलिया, पवन काबरा, सत्यनारायण आगाल, रमेश चंद्र लड्ढा, सुरेश बांगड़ ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। ब्लड बैंक में 35 जनों द्वारा रक्तदान किया गया एवं 100 से अधिक व्यक्तियों का ब्लड बैंक में रजिस्ट्रेशन कराया गया शिविर बाद सांवलियाजी चिकित्सालय के महिला एवं  बाल चिकित्सालय में कलंत्री परिवार द्वारा फल वितरण किया गया ।  अशोक कलंत्री एवं सुनील कलंत्री ने भर्ती सभी मरीजों एवं उनके परिजनों को केला एवं बिस्किट का वितरण कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। अखिलेश बसेर, अमित सोमानी, गोपाल बाहेती, सत्यनारायण ईनानी, अशोक बसेर, कैलाश भूतड़ा,कमलेश डाड, प्रहलाद डाड, गौरव सोमानी, कुंतल तोषनीवाल, कृष्णा समदानी, संजू लड्ढा ने सहयोग दिया। मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज गांधीनगर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रभारी ललित लड्ढा एवं अंकित गट्टानी ने बताया की सोशल मीडिया का दैनिक जीवन पर प्रभाव विषय पर निबंध प्रतियोगिता तीन आयु वर्गो में आयोजित की गई जिसमें जिला माहेश्वरी युवा संगठन का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ