कार से अफीम डोडाचूरा की तस्करी, एक अभियुक्त गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़। निकुंभ थाना पुलिस ने एक कार से अफीम डोडाचूरा की तस्करी करने पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। एसपी प्रीति जैन द्वारा प्रदत्त आदेशानुसार जिला चित्तौड़गढ़ में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कैलाश सिंह सांदू अति० पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं नगेन्द्र कुमार पुलिस उप अधीक्षक वृत बडीसादडी के निकटतम पर्यवेक्षण में यशवंत सोलंकी थानाधिकारी निकुम्भ द्वारा मय जाब्ता सुरेश गिरी, मुस्तका खां, प्रमोद, अशोक, अरविन्द, नरेन्द्र, सुरेश, विकाश, बीरमाराम आदि के मंगलवाड़-निम्बाहेड़ा स्टेट हाईवे पर मालनखेड़ी गांव के पास कार्यवाही करते हुये एक स्वीफ्ट वीडीआई कार में तस्करी की जा रही 117 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा को जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
एसपी प्रीति जैन ने बताया कि शनिवार को यशवंत सोलंकी उ.नि. थानाधिकारी निकुम्भ मय जाब्ता के निम्बाहेड़ा-मंगलवाड़ स्टेट हाईवे पर मालनखेड़ी के पास दौराने नाकाबंदी एक बिना नम्बरी स्वीफ्ट वीडीआई कार निम्बाहेड़ा की तरफ से आयी जिसमें दो व्यक्ति बैठे हुये दिखाई दिये। उक्त कार में सवार दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस जाब्ता को देखकर गाड़ी को पुनः निम्बाहेड़ा रोड़ पर भाग कर ले गये जिनका पिछा कर सरहद मौज भाटो का मिन्नाणा में खेतो में गाड़ियों को आगे लगा रुकवाया। इस घटना के दौरान ही उक्त कार के चालक का साथी मौके का फायदा लेकर कार से उतर कर भाग गया तथा कार के रुकते ही कार चालक भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस जाब्ता द्वारा घेरा देकर यथास्थिति में बैठे रहने बाबत हिदायत की। तत्पश्चात थानाधिकारी निकुम्भ द्वारा विधिक प्रावधानानुरूप स्वतंत्र साक्षीगण की उपस्थिति में उक्त कार में बैठे चालक से उनका नाम-पता पूछा तो चालक ने अपना नाम अरविन्दसिह उर्फ प्रीन्स बन्ना पिता लक्ष्मणसिंह राजपुत उम्र 38 साल निवासी डोरिया थाना सदर निम्बाहेड़ा जिला चितौडगढ होना बताया। उक्त के साथी का नाम पता पुछा तो मुकेश पिता शिवलाल नायक निवासी कचरिया खेडी थाना सदर निम्बाहेडा होना बताया। उनके कब्जेशुदाकार की नियमानुरूप तलाशी ली गयी तो कार में चालक के पीछे सीट व कार की डिक्की में भरे प्लास्टीक के कुल 7 कट्टो में कुल वजन 117 किलो 100 ग्राम मय बारदना के अवैध अफीम डोडा में डोडाचूरा भरा होना पाया। उक्त कार चालक एवं सहयोगी से उक्त अफीम डोडा के परिवहन के संबंध में कोई वैध अनुज्ञा पत्र या लाईसैंस के बारे में पूछा तो नहीं होना बताया। जिस पर उक्त बरामदशुदा अफीम डोडा चूरा को मौके पर ही नियमानुसार जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना निकुम्भ पर एन डी पी एस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम अनुसंधान तुलसीराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी सदर निम्बाहेड़ा के जिम्मे किया गया है। अभियुक्त से उसके सहयोगियों एवं अवैध डोडा चूरा के आपूर्तिकर्ता एवं खरीददारों के संबंध में अनुसंधान जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ