महामंत्री मंगल सिंह खंगारोत ने संस्थान की गतिविधियों एवं हाल ही में आयोजित जौहर श्रृंद्धाजलि समारोह की संक्षिप्त जानकारी दी साथ ही संस्थान की उत्तरोत्तर प्रगति एवं प्रगतिशीलता के लिए सदस्यों से सहयोग बनाये रखने का अनुरोध किया।
बैठक में पूर्व एजेंडे अनुसार आगामी आम चुनाव की तारीख तय करते हुए सर्वसम्मति से 17 जुलाई 2022 को आम चुनाव रखे जाने का निर्णय लिया गया जिसका सदन में अनुमोदन लेते हुए प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में भीलवाड़ा जिला उपाध्यक्ष गोपाल चरण सिंह सिसोदिया बनेड़ा, मेघ सिंह बरडोद, संग्राम सिंह कटार, गणपत सिंह, भंवरसिंह नेतावल, कानसिंह सुवावा, उदयसिंह चैहान, राजेन्द्र सिंह पायरी, विजयसिंह झाला, खुमानसिंह राणावत, दुर्गासिंह चैगावड़ी, दलपत सिंह तिलोली, संस्थान कोषाध्यक्ष नरपतसिंह भाटी, महिला उपाध्यक्ष भगवती देवी झाला, संयुक्त मंत्री गजराज सिंह बराड़ा उपस्थित रहे। अंत मे आभार उपाध्यक्ष शक्ति सिंह मुरलिया ने व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ