चित्तौड़गढ़। जयपुर में 4-5 जून को जयपुर कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में चित्तौड़गढ़ जिले के खिलाड़ियो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में वाॅरियर्स मार्शल आर्ट एंड फिटनेस एकेडमी चित्तौड़गढ़ के 10 खिलाड़ियो ने भाग लिया, एवं शानदार प्रदर्शन कर दो गोल्ड, तीन सिल्वर, सात कांस्य पदक हासिल किए। एकेडमी के कोच मोहित वैष्णव के अनुसार, चेम्पियनशिप में सब जुनियर केटेगिरी में एकांश अगनानी एवं देवेश जेतलिया ने गोल्ड, कृतिका जैन ने दो सिल्वर, स्नेहा जाट एवं हिमांशु सुखवाल दो-दो कांस्य, देवांश अमरवाल ने एक सिल्वर एवं एक कांस्य, कृष्णा वैष्णव ने एक कांस्य पदक हासिल किया।
उन्होंने बताया कि सब जुनियर केटेगिरी में एकांश अगनानी एवं कैडेट केटेगिरी में देवेश जेतलिया का राष्ट्रीय स्तर की नेशनल कराटे चेम्पियनशिप के लिए चयन किया गया, जो शीघ्र आयोजित होगी। इन खिलाड़ियों ने शानदार कुमिते एवं कांते का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राज्य से 530 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए इन खिलाड़ियो का चयन यहां आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
0 टिप्पणियाँ