चित्तौड़गढ़। आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए चित्तौड़गढ़ जिला प्रशासन और राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से 'रन फॉर एनवायरमेंट' का आयोजन किया गया।
जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रन फॉर एनवायरमेंट में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जिला प्रशासन के अधिकारी, स्वयंसेवी संगठनों, स्काउट-गाइड सहित विभिन्न संगठनों ने पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।
0 टिप्पणियाँ