चित्तौड़गढ़। शनिवार को नगर परिषद के वार्ड 28 की महिला पार्षद दीप्ति मेनारिया ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लेने से उसकी तबियत बिगड़ गई। बाद में उसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया। जहाँ महिला पार्षद दीप्ति मेनारिया ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पूर्व पुलिस ने दीप्ति मेनारिया के बयान भी दर्ज किए। अभी तक विषाक्त सेवन करने के पीछे के कारणों का खुलासा नही हो पाया हैं।
0 टिप्पणियाँ