भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। भदेसर थाना क्षेत्र के कनोजिया की ढाणी में पैंथर के हमले से 25 भेड़ों की मौत हो गई। भेड़ पालक ने मामला दर्ज करवाया हैं।
जानकारी के अनुसार भदेसर थाना क्षेत्र के कनोजिया की ढाणी में पैंथर के हमले से बाड़े में बंधी 25 भेड़ों की मौत हो गई।
ग्राम पंचायत धीरजी का खेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून रात्रि मंगलवार को करीब 2 बजे कनौजिया की ढाणी में भेड़ों पर पैंथर का हमला हुआ।
भेड़ मालिक हीरालाल पिता अखेराज रेबारी, अर्जुन रेबारी, लक्ष्मण सिंह, धर्मचंद रेबारी आदि की भेड़े बाड़े में बंधी हुई थी। सभी सुबह भेड़ों को चराने के लिए अपने बाड़ों में पहुंचे तो वहां भेड़े मरी हुई मिली। जिन पर बीती रात को पैंथर ने हमला कर दिया था। जिससे 25 भेड़ों की मौत हो गई। सूचना पर भदेसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया। पैंथर के हमले से मरी भेड़ों को जेसीबी बुलाकर दफनाया गया।
0 टिप्पणियाँ