कपासन, (अंकित वैष्णव)। प्रशासन और राज नेताओं की मिली भगत से दामाखेड़ा की भूमाड़ी मंगरी पर अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा हैं। अवैध खनन कर बेस कीमती सफेद पत्थर जमीन से निकाला जा रहा हैं। दिनदहाड़े चारागाह भूमि को छलनी कर अवैध खनन किया जा रहा हैं। सरकारी भूमि को बचाने का संकल्प लेने वाली भजनलाल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गोचर भूमि बचाओ को ठेंगा दिखाते हुए पार्टी के कार्यकर्ता अधिकारियों को दबाव में लेकर दामाखेड़ा क्षेत्र की भूमाड़ी मगरी पर अवैध खनन किया जा रहा हैं। अवैध खनन ग्रामीणों के भारी विरोध के बावजूद खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। खनन माफिया पहले चोरी छुपे से अवैध खनन करते थे लेकिन अब सत्ता परिवर्तन होते ही माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
0 टिप्पणियाँ