लोकसभा क्षेत्र की 7 विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारियों से सीएम गहलोत करेंगे संवाद

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सताइस जून को चित्तौड़गढ़ दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत के दौरे को लेकर आज राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने प्रेसवार्ता की। राज्यमंत्री जाड़ावत ने बताया कि सीएम गहलोत 27 जून को सुबह ग्यारह बजे निम्बाहेड़ा आएंगे। निम्बाहेड़ा में सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेंगे और जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोपहर एक बजे कपासन के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। कपासन में महंगाई राहत शिविर का अवलोकन करेंगे। कपासन स्थित दशहरा ग्राउंड मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात् पौने तीन बजे कपासन से चित्तौड़गढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 7 बजे शहर के इंदिरा प्रियदर्शीनी ऑडिटोरियम में सात विधानसभा के कांग्रेस के संगठनों के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम सर्किट हॉउस में करेंगे। 28 जून को प्रातः साढ़े 10 बजे चित्तौड़गढ़ से बूँदी के लिए प्रस्थान करेंगे। •••

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ