चित्तौड़गढ़। उदयपुर रोड सहनवा चौराहा स्थित चौधरी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं चित्तौड़ ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को हॉस्पिटल परिसर में हुआ।
शिविर में सुबह से ही रक्तदान को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। चित्तौड़ शहर सहित आसपास क्षेत्रों के कई लोगों ने कैंप में हिस्सा लिया। कैंप में अतिथि के रूप में डॉ धीरज शर्मा, डॉ दीपक अग्रवाल, डॉ मोनिका रावत, डॉ बीएल चौधरी, प्रबंधक वसीम मंसूरी एवं चित्तौड़ ब्लड बैंक के धर्मेंद्र चौधरी थे। कैंप में 78 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर आए हुए कई लोगों को रक्तदान की महती आवश्यकता के बारे में बताया एवं रक्तदान के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया। यहां अतिथियों ने रक्त वीरों का सम्मान किया। प्रशस्ति पत्र एवं उपहार स्वरूप बेग देकर उनकी होंसला अफजाई की।
0 टिप्पणियाँ