चित्तौड़गढ़। तेज गर्मी से आज दोपहर बाद से राहत मिलना शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घण्टों में मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना जताई हैं।
दक्षिण राजस्थान के उदयपुर और कोटा संभाग के उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ जिलों में मंगलवार दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। चित्तौड़गढ़ जिले में आज शाम 5 बजे तक 16 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई हैं। संभावना है कि अगले 48 घंटे के दौरान मानसून डूंगरपुर, बांसवाड़ा और झालावाड़ से राजस्थान में एंट्री कर सकता है। इधर किसान भी अब मानसून की एंट्री को देखते हुए खेतों की तैयारियों में जुट गए। जहाँ अच्छी बरसात के बाद बुआई करेंगे।
0 टिप्पणियाँ