चित्तौड़गढ़। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 53वें जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनेतिक भविष्य की कामना को लेकर पूर्व वरिष्ठ प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह जाडावत एवं युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष युवराज श्रीमाली के नेतृत्व मे विधानसभा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गौशाला में गायों को चारा डाला। महिला एवं बाल चिकित्सालय में नवजात बच्चो के लिये नेब्युलाइज़र मशीन भेंट कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। राहुल गांधी को बेवजह परेशान किया जा रहा है उसका भी कार्यकर्ताओं ने पुरजोर रूप से विरोध किया। विधानसभा अध्यक्ष युवराज श्रीमाली ने बताया की युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कल सुबह दिल्ली पहुंच कर राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन में भाग लेंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नितिन वर्मा,अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव मोहसिन खान, सेवादल विधानसभा अध्यक्ष दिनेश शर्मा, बड़ोदिया ईकाई अध्यक्ष शम्भु शर्मा, भेरू पुर्बिया, रफिक़ खान, निखिल पांड्या, अक्षत प्रसाद, रितिक परमार, रोशन लाल, शुभम वैष्णव, प्रांजल गर्ग आदि युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।