चित्तौड़गढ़। विश्व सिंधी सेवा संगम चित्तौड़गढ़ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं झूलेलाल भगवान की तस्वीर पर माला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वल्लन कर की गई इसके बाद प्रार्थना आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन की गायिका परविंदर कौर द्वारा सत्यम शिवम सुंदरम गीत प्रस्तुत कर की गई संस्थान के बोर्ड डायरेक्टर धैर्य कुमार ठक्कर द्वारा स्वागत उद्धबोधन दिया गया इसके बाद जिलाध्यक्ष विजय मलकानी ने विश्व सिंधी सेवा संगम के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी बाद में मुख्य अतिथि पूर्व स्वायत शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने उद्धबोधन देते हुए कहा कि सबसे बड़ी सेवा है मानव सेवा जो की ये संगठन 79 देशो में कर रहा है उन्होंने कहा कि हम भी सेवा संस्थान के माध्यम से सेवा के कार्य करते है और मैं जब भी राजनीति से रिटायर्ड होऊंगा निश्चित रूप से विश्व सिंधी सेवा संगम से जुड़ कर सेवा के कार्य करना चाहुँगा इसके बाद संगठन के अंतराष्ट्रीय चेयरमैन लॉयन डॉ. राजू  मनवानी ने संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संगठन के उदेश्यों की जानकारी दी और कहा कि एक पदाधिकारी को नौकर की तरह समाज की सेवा करनी चाहिए उन्होंने नव मनोनीत टीम को उनके कार्य करने के तरीकों के बारे में विस्तृत रूप से समझाया और चित्तौड़गढ़ टीम को मंच पर एक साथ मुख्य अतिथि श्रीचंदकृपलानी एवं विशिष्ट अतिथि भाटिया - कंपनी के सीईओ राम गुरबानी के द्वारा नव मनोनीत चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष विजय मलकानी को मनोनीत कर उन्हें मैडल पहनाकर  शपथ पत्र देकर उनकी टीम के साथ शपथ दिलवायी गई  मलकानी द्वारा अपनी टीम में चित्तौड़गढ़ के 8 बोर्ड डायरेक्टर्स जयरामदास नेभनानी, धैर्य कुमार ठक्कर, खिल्लुमल वरलानी, सोहनलाल तनवानी, लक्ष्मणदास देवानी, मोती लाल खटवानी, दिलीप नेभनानी, किशोर वासवानी को लिया गया संगठन में 4 उपाध्यक्ष महेश चेलानी, भगवानदास गिदवानी, गोपालदास मंगलानी एवं श्रीचंद आहूजा को मनोनीत किया गया तो वही मनोहर लाल सिंधी एवं विनोद मलकानी को महा सचिव साथ ही 5 जिला मंत्री किशोर खटवानी, राजकुमार रोचलानी, सुरेश कृपलानी, लक्ष्मणदास टहिल्यानी एवं हरीश मंगलानी को बनाया तो मंडल अध्यक्षो में पारसोली अध्यक्ष दीपक सबनानी और छोटी सादड़ी अध्यक्ष डॉ.बृजेश परियानी को मनोनीत किया तथा अन्य को सदस्य मनोनीत किया गया बाद में आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन के गायको द्वारा पुराने गीतों का कार्यक्रम पेश किया गया जिसमे विजय मलकानी, परविंदर कौर, मधुसूदन राँधेड़, कैलाश लोठ, गौरीशंकर सोलंकी, रेखा सोलंकी, नरेश रामचंदानी, अभिषेक सेन, दिनेश कुमावत, बेबी नूरैंन ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी श्रोताओ में सुखद जीवन संस्थान के एस. डी. वैष्णव, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन सुरेश झंवर, जयरामदास नेभनानी, शर्मा जी एवं श्रीमती शर्मा, पदमा दशोरा, हीरो प्रबंधक अनिल सिसोदिया, मोहन वजीरानी एवं अर्बन कॉपरेटिव बैंक प्रबंधक वनन्दना वजीरानी, कवि अब्दुल जब्बार , फुलवन्त सिंह सलूजा, बुधरमल भोजवानी, नंद किशोर निर्झर सुरेश उपाध्याय, विद्याधर दशोरा, महेंद्र भोजवानी, पार्षद मनोज भोजवानी, पुरषोतम नेभनानी, भानु नेभनानी, महेंद्र आहूजा,चिरंजीव तनवानी, राजकुमार गंगवानी,मुरलीधर खटवानी,इत्यादि शहर के कई गणमान्य नागरिक, संगीतप्रेमी उपस्थित थे।