चित्तौड़गढ़। चन्देरिया वार्ड नं. 01 में पानी की समस्याओं को लेकर चन्देरिया निवासियों ने शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं वार्ड नं. 1 पार्षद प्रत्याशी हंसराज सुवालका के नेतृत्व में राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत को ज्ञापन सौंप कर पीने के पानी की पाईप लाईन डाली जाकर समस्या के निराकरण की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड नं. 01 गोवर्धन विलास, विश्वकर्मा नगर क्षेत्र में पीने के पानी की बहुत अधिक समस्या है। वार्ड में पानी का कोई साधन नहीं होने से महिलाओं को मजबूरन दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। गर्मी एवं पानी की गंभीर समस्याओं को देखते हुए क्षेत्र में पीने के पानी की पाईप लाईन डलवाई जाकर समस्या से वार्डवासियों को राहत दिये जाने की मांग की गई।
इस अवसर पर रमेश कंवर, अनीता, गीता, सीताबाई, बंटी, पुष्पा बाई, राम सिया, सुनील जीनगर, भंवर सिंह शक्तावत, राकेश कानावत, राजेंद्र सिंह शेखावत, राहुल, कैलाश नाथ, परमेंद्र, दिलीप, भंवर, भूपेंद्र, नंदलाल आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ