अग्निपथ योजना के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन आज

चित्तौड़गढ़। केंद्र की मोदी सरकार की अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर चित्तौड़गढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा आज सोमवार को दोपहर 3 बजे के  प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन आम आदमी पार्टी राजस्थान के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी चित्तौड़गढ़ के जिला कोर्डिनेटर अभियंता अनिल सुखवाल ने कहा है कि चित्तौड़गढ़ में प्रदर्शन जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर चौराहे पर किया जाएगा।
प्रदर्शन के बाद जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़ को एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ